फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Sun, 23 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त के पहली बार अयोध्या पहुंचने पर शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन किया गया। अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी और संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से अयोध्या आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियां और कार्यक्रम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दत्त ने कहा कि सरकार चंदा चोरी जैसी घटनाएं रोकने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें