अयोध्या। भुवनेश्वर में चल रही जूनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में अयोध्या के युवा तैराक कृष्णा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। कृष्णा यादव ने निर्धारित दूरी को 57.11 सेकंड में पूरा कर दूसरा स्थान हासिल किया। कृष्णा इससे पहले भी तैराकी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से अयोध्या के तैराकी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।