फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मन की चंचलता पर संयम से बढ़ती ज्ञान में एकाग्रता

Mon, 03 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से आए अनुयायियों ने सेठ सुदत्त महल पर विशेष प्रार्थना की। इस दौरान अनुयायियों को बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने बौद्ध उपदेश भी सुनाए। बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि मन की चंचलता पर संयम पा लेने पर ही ज्ञान में एकाग्रता बढ़ती है। बुद्ध ने अपने उपदेशों को विचार पूर्वक ग्रहण करने की आज्ञा दी थी। क्योंकि प्रत्येक मनुष्य को अपना निर्वाण स्वयं को प्राप्त करना होता है। सत्य का साक्षात्कार तब तक नहीं हो सकता जब तक विचार व कर्म का संयम न हो। हम अंदर और बाहर से तृष्णा के पाश से जकड़े हुए हैं। इससे छुटकारा पाने का उपाय केवल यह है कि हम जीवन में उचित (शील) के ध्यान, समाधि ज्ञान (प्रज्ञा) को स्थान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शील के पश्चात समाधि की क्रिया प्रारंभ होती है। समाधि के द्वारा पुराने क्लेश जड़मूल से नष्ट हो जाते हैं। तृष्णा और वासनाओं से मुक्ति मिलती है व सत्त्वगुण की वृद्धि होती है। इसके द्वारा ज्ञान की प्राप्ति होती है और ज्ञान से मुक्ति प्राप्ति होती है। पूजन के उपरांत अनुयायियों ने सहेट महेट आदि का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें