जमुनहा। जमुनहा ब्लाॅक सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत संचालित हर घर नल से जल योजना की बैठक हुई। इस दौरान कार्यदायी संस्था के टीम लीडर अमित सोनकर ने बताया कि पानी की टंकियों की स्थिति परखने के लिए ऑनलाइन सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण करें, जिससे योजना को गति मिल सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव इंद्रदेव मिश्रा, मोनू कुमार रस्तोगी, राम दर्शन, आशीष मिश्रा, मकरंद लाल वर्मा, सुनील कुमार, जगजीवन राम व ग्राम प्रधान राम प्रघट, सुधीर सिंह, कमलेश कुमार यादव, रीना देवी, कुल्लन व इसराइल आदि मौजूद रहे।