संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। बीस लाख रुपये से अधिक के निर्माणाधीन विकास कार्यों की डीएम कृतिका शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। तय समय से काम पूरा कराने का डीएम ने निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि टेक्निकल टीम निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेगी। कमी मिलने पर कार्यदायी संस्था समेत संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इनकी हुई समीक्षा
डीएम ने यूपीपीसीएल निर्माण इकाई की 24, सीएंडडीएस उप्र. जलनिगम गोंडा की चार, राजकीय निर्माण निगम की चार, यूपीआरएनएसएस की चार आवास एवं विकास परिषद की छह, लोकनिर्माण विभाग की नौ, यूपीसीएलडीएफ की सात, यूपीपीसीएल निर्माण इकाई की 11, अयोध्या की एक सहित सभी 60 निर्माणकार्य की समीक्षा किया।
सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकासकार्यों की भी हुई समीक्षा
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृतिका शर्मा ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण समय से पूरा करने का निर्देश दिया। जिससे लक्ष्य के सापेक्ष मिली धनराशि का उपयोग कर अधूरे कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कृषि विभाग को सोलर फोटो वोल्टिक सिंचाई पंप की स्थापना कराकर किसानों को लाभान्वित करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों का ई केवाईसी कराने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसानों को भुगतान देने सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर पात्रों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।