फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बरसात से पूर्व पूरा करें कटाव निरोधी कार्य

Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कौना के लैबुड़वा गांव ​स्थित राप्ती नदी में चल रहे कटान निराधी कार्य का जायजा लेकर अ​धिकारियों
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार को इकौना के लैबुडवा पहुंचे। यहां उन्होंने गांव को राप्ती नदी की बाढ़ से बचाने के लिए कराए जा रहे कटाव निरोधी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को बरसात से पूर्व काम पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही नई परियोजनाओं के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा।
विज्ञापन

लैबुड़वा पहुंचे प्रभारी मंत्री ने राप्ती नदी के दायें तट पर हो रहे कटाव निरोधी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह जिला बाढ़ को लेकर बहुत संवेदनशील है। ऐसे में कटान रोकने के काम तत्काल पूरा करें। जिससे बाढ़ के दौरान जनता को सहूलियत मिल सके। उन्होंने कार्य गुणवत्ता भी जांची। इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में बांधों के निर्माण व मरम्मत सहित घाटों पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, सीडीओ शाहिद अहमद, एसडीएम इकौना ओमप्रकाश, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड दिनेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें