फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिना बिजली बिल भुगतान नहीं सुनी जाएगी उपभोक्ताओं की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बिजली निगम प्रतिमाह जिले में पंद्रह करोड़ रुपये खर्च कर उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दे रहा है। जबकि इसके एवज में निगम प्रतिमाह तीन करोड़ रुपये तक ही वसूल पा रहा है। ऐसे में बिजली निगम की ओर से जिले में एक नया प्रयोग किया जा रहा है। अब बिना बकाया जमा किए निगम उपभोक्ता की किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं करेगा।
विज्ञापन

जिले में प्रत्येक उपभोक्ता अबाध विद्युत आपूर्ति तो चाहता है लेकिन विद्युत बिल भुगतान करने में उसकी कोई रुचि नहीं है। बिजली निगम का भिनगा क्षेत्र में 43,443 उपभोक्ताओं पर 84 करोड़ 52 लाख 33 हजार रुपये बकाया है। वहीं गिलौला क्षेत्र में 23185 उपभोक्ताओं पर 54 करोड़ 06 लाख 62 हजार रुपये, इकौना क्षेत्र में 32,902 उपभोक्ताओं पर 42 करोड़ 63 लाख 91 हजार रुपये व जमुनहा क्षेत्र के 37,473 उपभोक्ताओं पर 69 करोड़ 14 लाख 36 हजार रुपये बकाया है। ऐसे में बिजली निगम की ओर से दस हजार रुपये से अधिक बाकीदार 3345 उपभोक्ताओं को आरसी जारी की गई है। इसके साथ ही अभियान चला कर वसूली की जा रही है। पैसा न जमा करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा जा रहा है।

यह हैं जिले के टाॅपटेन बाकीदार
भिनगा नगर के मोहम्मद इब्राहिम पर दो लाख 37 हजार 806 रुपये, रमेश कुमार पर तीन लाख तेरह हजार 625 रुपये, उमाकांत यादव पर दो लाख 57 हजार 702 रुपये, चंद्रसेन पर दो लाख 87 हजार 56 रुपये, कलेक्ट्रेट काॅलोनी के हाउस नंबर 28 पर तीन लाख छह हजार 503 रुपये, कालोनी के ही हाउस नंबर 44 पर दो लाख 65 हजार 370 रुपये, जमुनहा निवासी ननकऊ प्रसाद पर चार लाख 34 हजार 506 रुपये, लक्ष्मनपुर बाजार निवासी अयोध्या प्रसाद पर तीन लाख 49 हजार 383 रुपये, लालबोझी निवासी ओम प्रकाश पर चार लाख 42 हजार 71 रुपये व लक्ष्मण नगर निवासी ताहिर हुसैन पर छह लाख 42 हजार 919 रुपये बकाया है।
विज्ञापन


दिखाना होगा भुगतान बिल
यदि किसी के घर की लाइट, ट्रांसफॉर्मर, लाइन अथवा फीडर खराब होता है तो उसी उपभोक्ता की शिकायत सुनी जाएगी जिसका शत प्रतिशत विद्युत बिल भुगतान होगा। उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत के साथ ही भुगतान बिल की रसीद भी लगानी होगी। तभी उनकी समस्या का समाधान होगा। अन्यथा की स्थिति में उनकी समस्या नहीं सुनी जाएगी। - रणजीत चौधरी अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें