फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। भवानी पुरवा निवासी एक विवाहिता के बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम कटघरा निवासी श्याम लाल ने अपनी पुत्री मुन्नी देवी (25) का विवाह पांच वर्ष पूर्व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भवानी पुरवा निवासी मोहित कुमार के साथ किया था। मुन्नीदेवी का शव शुक्रवार भोर उसी के कमरे में पड़ा मिला। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे श्याम लाल ने अपने दामाद, समधी व समधन पर दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भिनगा भेज दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका के पति व सास ससुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें