फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आईं 205, मात्र 27 निपटीं

विज्ञापन
श्रावस्ती में तहसील दिवस में फरियाद सुनते एडीएम साथ में अन्य। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 205 शिकायतें आई। इनमें से मात्र 27 शिकायतों का ही मौके पर निपटारा हो सका। वहीं इकौना में तहसील दिवस की अध्यक्षता करने आईं डीएम को विगत तहसील दिवस के मामले लंबित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निपटारा करने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इकौना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पुजारी पुरवा निवासी राजाराम ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग तालाब को पाटकर अवैध निर्माण कर रहे है। इस पर डीएम ने एसडीएम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हजारी लाल पुरवा निवासी दस्तगीर पुत्र जहीर ने बिना कनेक्शन बिल भेजने की शिकायत की।
इसके अतिरिक्त भी पावर कॉर्पोरेशन से जुड़ी कई शिकायतें आई। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। को-आपरेटिव बैंक के एक खाता धारक ने पैसा न निकालने की शिकायत की। इस पर एआर को-आपरेटिव को एक सप्ताह के अंदर बैंक के खाता धारकों एवं उनके लेन देन का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लंबित शिकायतों की डीएम ने विभागवार समीक्षा की।
विज्ञापन

इसमें राजस्व निरीक्षक इकौना के 18, गिलौला के 13, सेमरी तरहर के 11, घोरमा परसिया के 8, खंड विकास अधिकारी के 10, एलडीएम के 9, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी इकौना के 4, जिला समाज कल्याण अधिकारी के 3, प्रभारी निरीक्षक इकौना के 3, जिला पंचायत राज अधिकारी के 3, जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर के 2, जिला कृषि अधिकारी के 1, सहायक विकास अधिकारी पंचायत इकौना का 1, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना का 1, खंड शिक्षाधिकारी इकौना का 1, प्रभारी निरीक्षक गिलौला का 1, अधिशासी अभियंता जल निगम का 1, अधिशासी अभियंता विद्युत का 1, सीओ इकौना का 1 व एसडीओ विद्युत इकौना की एक शिकायत निस्तारण के लिए लंबित मिली।
इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का निपटारा करने का निर्देश दिया। इस दौरान इकौना में कुल 139 मामले आए। इनमें से 22 शिकायतों का ही मौके पर निपटारा हुआ। जमुनहा में 25 के सापेक्ष 3 व भिनगा में 41 के सापेक्ष 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें