फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आईं 142, मात्र 26 निपटीं

विज्ञापन
सिरसिया थाने में फरियाद सुनती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान सिरसिया में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। सभी थानों में कुल 142 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिसमें 26 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि यहां आए फरियादियों की सभी छोटी बड़ी समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए। साथ ही भूमि विवादों वाले प्रकरणों में राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर उनका निष्पक्ष ढंग से निपटारा कराए, जिससे फरियादियों को बार बार थाना व तहसील का चक्कर न लगाना पड़े। इस दौरान बेलहरी निवासी कौशल्या देवी ने डीएम को बताया कि उसे पट्टे पर भूमि मिली थी। इसकी पैमाइश कराकर पीड़िता को कब्जा दिया जाए।
सिरसिया निवासिनी सावित्री देवी, उल्लहवा निवासिनी गीता देवी ने भूमि की पैमाइश कराकर जमीन दिलाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाकर समस्या का निष्पक्ष ढंग से निपटारा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव व थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौजूद रहे। समाधान दिवस पर जिले के सोनवा, मल्हीपुर, इकौना, गिलौला, सिरसिया व भिनगा में कुल 142 मामले आए। इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें