फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मुख्यमंत्री से की वन विभाग की भूमि पर खेती करने की शिकायत

Sun, 13 Apr 2025 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा के ककरदरी रेंज (दक्षिणी) में वन भूमि पर हो रही खेती की शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित वन संरक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्रावस्ती वन प्रभाग के ककरदरी रेंज दक्षिणी के वन भूभाग पर करीब 15 वर्ष से पौधरोपण न कराकर उसे बटाई/ठेके पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा देकर खेती कराई जा रही है। इससे प्राप्त धनराशि की बंदरबांट की जा रही है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत की गई पर हर बार भ्रामक सूचना देकर शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है। बताया कि करीब 150 बीघा वन भूमि पर विभाग की ओर से कई बार पौधरोपण भी दर्शाया गया है, जबकि मौके पर एक भी पेड़ नहीं है। ऐसे में शिकायतकर्ताओं ने भूमि की पैमाइश कराकर उसमें पौधरोपण कराने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में रवि कुमार वर्मा, जनार्दन प्रसाद, राजितराम, अभिषेक मिश्रा, रंगीलाल, रामचंद्र मौर्य, कुंवारे गौतम, पुष्पा देवी, शांति देवी, रामदीन व रामसमुझ वर्मा सहित 40 ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें