फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खस्ताहाल सड़कों पर बली चढ़ रही राहगीरों की सुरक्षा

Tue, 25 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 मार्ग पर बना गड्ढा
विज्ञापन
सिरसिया। खस्ताहाल व गड्ढा युक्त सड़कें ही क्षेत्र की पहचान बनती जा रही हैं। प्रमुख मार्ग हो या फिर मुख्य मार्ग से गांवों व कस्बों को जोड़ने वाली सड़कें, सभी बदहाल हैं। ऐसे में इन सड़कों पर आने जाने वाले लोगों को हमेशा जान का जोखिम बना रहता है। वहीं, जिम्मेदार विभाग इन सड़कों की मरम्मत कराने के बजाय, गड्ढों को भरवाने में भी रुचि नहीं दिखा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से सोमवार को किए गए पड़ताल में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


दो वर्ष बादे भी नहीं बनी सड़क
सिरसिया-चिल्हरिया मार्ग पर सूर्य कुंडा पहाड़ी नाला के पास सड़क पर जानलेवा गड्ढा बना हुआ है। लगभग दो वर्ष बाद भी सड़क की मरम्मत न होने से राहगीरों को दुर्घटना का डर सताता रहता है। ग्रामीण रूपेंद्र श्रीवास्तव, सतीश चंद, अनुपम आदि ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले एल एंड टी कंपनी की ओर से पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्डा खोदा था। कई महीने बाद ग्राम प्रधान ने गड्ढे में ईंट का रोड़ा डालवा था। इस गड्ढे की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। फिर भी विभाग गड्ढा भरने की कवायद करता नजर नहीं आ रहा है।

छह माह में ही गड्ढे में बदल गई सड़क
भुजंगा से सिरसिया जाने वाली सड़क लंबे अरसे से जर्जर है। विभाग की ओर से करीब छह माह पूर्व सड़क की मरम्मत भी कराई गई थी। ग्रामीण इदरीश, विनोद कुमार, इरफान अहमद ने बताया कि मरम्मत कार्य की गुणवत्ता खराब होने से सड़क टूटकर बिखर गई है। सड़क पर बने गड्ढों की वजह से कई बार स्कूल जाते समय बच्चे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। बीते दिनों इन्हीं गड्ढों में फंसकर एक ई रिक्शा भी पलट चुका है।
विज्ञापन


टूटकर बिखर गई सड़क
बकवा से बंठिहवा जाने वाली सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। ऐसे में इस सड़क पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्र्रामीण अजमत अली, समीर, इरफान, मोहम्मद शाकिर ने बताया कि इसी मार्ग पर राजकीय हाईस्कूल भी स्थित है ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। बीते माह में एक बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो गया था। फिर भी जिम्मेदार विभाग मरम्मत कराने में रुचि नहीं दिखा रहा है।

 मार्ग पर बना गड्ढा

 मार्ग पर बना गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें