फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बंतवारा में भागवत कथा का शुभारंभ

Sat, 17 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला विकासखंड के बंतवारा गांव में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से आए कथा व्यास डॉ. महेश दास ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा की शुरुआत की। पहले दिन उन्होंने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। कथा श्रवण से मनुष्य में भक्ति, सदाचार, सेवा, प्रेम और परोपकार की भावना विकसित होती है। उन्होंने लोगों से धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य यजमान विनोद कुमार मिश्रा, कमला मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें