फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बढ़ी ठंड, नहीं दिखा सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम लगातार सर्द हो रहा है। चौथे दिन शुक्रवार को भी सूरज कोहरे की चादर से बाहर नहीं निकला। इसके साथ ही लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी है। इसके बावजूद जिले में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ठंड से कंपकंपाते देखा जा सकता है। लोग इससे बचने के लिए अपने साधन से लकड़ी जमा कर अलाव जलाने को विवश हैं। वहीं मौसम से बेपरवाह किसान परिवार संग गेहूं की फसल सींचने में जुटा है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज जिले में प्रतिदिन ठंडा होता जा रहा है। लगातार चल रही तेज पश्चिमोत्तर हवा से ठंड बढ़ती जा रही है। देर शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर सुबह ग्यारह बजे तक जारी रहा। इसके बाद छाई धुंध के कारण शुक्रवार चौथे दिन भी सूरज नहीं निकला। वहीं आद्रता बढ़ने से कोहरा सुबह तक बूंद बन कर बरसता रहा। तेज हवा व घने कोहरे के कारण पारा लुढ़क कर आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोग ऊनी कपड़े पहनने के बाद भी ठंड से बेहाल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश रहे। वहीं दिसंबर माह का प्रथम पखवारा समाप्त होने को है। इसके बाद भी जिला व तहसील प्रशासन द्वारा भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को कंबल ही वितरित कराया गया।
नगर निकायों द्वारा अब तक प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह शाम अभी अलाव की कोई व्यवस्था नही हुई है। जिससे गरीबों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए खुद ही लकड़ियों का इंतजाम करते देखे जा रहे हैं। इन सबके बावजूद ठंड व कोहरे से बेपरवाह किसान परिवार सहित अपने खेत में लगी गेहूं की फसल सींचते नजर आए। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि तापमान में अभी और गिरावट संभव है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतें।
विज्ञापन

सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को डीएम द्वारा अलाव जलाने का निर्देश दिया जा चुका है। देर शाम तक सभी प्रमुख स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन

- योगानंद पांडे, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें