जमुनहा (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर मजरा बदला चौराहा निवासी लालजी के छह माह के पुत्र को कोल्ड डायरिया हो गया था। जिसे बहराइच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार देर शाम इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। सीएचसी मल्हीपुर के अधीक्षक डाॅ. अवनीश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, टीम गांव भेजकर जांच करवाएंगे।