श्रावस्ती। सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता प्रेम शंकर ने आंदोलनरत कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में उर्वरक वितरण और आगामी धान खरीद प्रभावित न हो, ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के प्रयासों से उर्वरक वितरण संबंधी शिकायतों में कमी आई है। समितियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और ऋण वितरण के लिए योजना तैयार की गई है। इसमें पल्लेदारी और गेहूं खरीद कमीशन की समस्याओं का समाधान भी शामिल है। कर्मचारियों को कामकाज सुगम बनाने के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये मासिक यात्रा भत्ता देने की बात कही गई है।