फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: परेड व पुलिस लाइन का सीओ ने किया निरीक्षण

Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में बुधवार को आयोजित रैतिक परेड का क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए मौजूद पुलिस कर्मियों की दौड़ भी लगवाई। कहा कि सभी के लिए ड्रिल कमांड सीखना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहकर कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने व जनता से मधुर व्यवहार करने की नसीहत देने के बाद आरक्षी बैरक तथा पुलिस लाइन आवास का निरीक्षण भी किया। इस दौरान परिसर में व्याप्त गंदगी के पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का निर्देश भी दिया। संवाद

चाकू के साथ चार संदिग्ध गिरफ्तार
श्रावस्ती। अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चार संदिग्धों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। भिनगा कोतवाली प्रभारी ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रेवलिया मोड़ के पास से ग्राम भिनौनी निवासी विकास पांडे व जरकुशहा पुल से रेवलिया निवासी कौशलेंद्र कुमार सोनी को चाकू के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

इकौना पुलिस ने बलरामपुर हाइवे से इकौना की ओर आने वाली सड़क पर इटियाथोक से लल्लू निवासी मोहल्ला कबीर नगर व मल्हीपुर पुलिस ने बहराइच जिले के थाना नवाबगंज अंतर्गत ग्राम तुराव निवासी फुरकान शाह को जानकीनगर तिराहा व चिन्ता चौराहे के बीच से चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें