फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: टीकाकरण सत्र का सीएमओ ने किया निरीक्षण

Wed, 15 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण सत्र आयोजित कर रहा है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए के सिंह ने टीकाकरण बूथ और आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम भड़पुरवा स्थित टीकाकरण बूथ पर व्यवस्थाएं परखीं। यहां 10 में से छह बच्चों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका था और विटामिन ए की खुराक भी दी जा रही थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने और पात्रता सूची निरंतर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। इसके बाद, उन्होंने ग्राम सलामतपुर में आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया, जहां पांच कार्ड बनाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें