फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती को सीएम योगी की सौगात: केन नाला जैव विविधता विरासत स्थल घोषित, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 05 Jun 2026 10:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

सीएम योगी ने श्रावस्ती को बड़ी सौगात दी है। केन नाला को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया गया है। इससे जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केन नाले में घूमते पर्यटक। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलरा स्थित केन नाला को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित करने का ऐलान किया। यह घोषणा उन्होंने शुक्रवार को बलरामपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान की। इस घोषणा से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


भिनगा आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित 452.88 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैले केन नाला का 80 हेक्टेयर क्षेत्र अब जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में जाना जाएगा। मीठे और स्वच्छ जल के एक अद्वितीय पारिस्थितिक तंत्र के रूप में प्रसिद्ध केन नाले की प्रमुख वनस्पति फ्रेश वाटर मैंग्रोव बैंरिंगटोनिया एक्यूटेंगुला है, जिसे स्थानीय रूप से इंजड़ कहते हैं। 

घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती भगवान राम के पुत्र लव द्वारा बसाई गई नगरी है। यहां भगवान बुद्ध ने सर्वाधिक चतुर्मास व्यतीत किए थे और यह जैन परंपरा से भी जुड़ी तीर्थस्थली है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रावस्ती को विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन नाला विभिन्न स्थलीय और जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास है। यहां वन्य जीव, पशु और पक्षी भी निवास करते हैं। यह क्षेत्र पक्षियों के ऋतु प्रवास के लिए भी महत्वपूर्ण है। यहां औषधीय पौधों की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं। यह स्थल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें