फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया जमुनहा तहसील भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
एनआईसी में वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ जमुनहा तहसील भवन का लोकार्पण - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील में कर्मचारियों के रहने व बैठने के लिए नवनिर्मित आवासीय व अनावासीय भवनों का लोकार्पण गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस दौरान एनआईसी सभागार में डीएम टीके शिबु, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे व कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील में कर्मचारियों के रहने व बैठने के लिए आवासीय व अनावासीय भवन का निर्माण कार्य बीते दिनों पूरा हुआ था। सीएम ने प्रदेश के तेरह जिलों में निर्मित राजस्व विभाग के आवासीय व अनावासीय भवनों के साथ ही तहसील के नव निर्मित भवनों का लोकार्पण कर उम्मीद जतायी कि इससे जनसमुदाय से जुड़े काम काज में और तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें