श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गत दिवस जारी मई 2025 की सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग में श्रावस्ती जिले ने छठवां स्थान हासिल किया है। जिले को कुल 10 में से 8.96 अंक मिले, जो 89.60 प्रतिशत है। रैंकिंग में जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों को आधार बनाया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल की गई।
डीएम ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड पर मई 2025 में 27 विभागों के 65 कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। श्रावस्ती ने 50 कार्यक्रमों में ए-श्रेणी प्राप्त की। साथ ही 27 कार्यक्रमों में पहला स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी ने बताया कि पहला स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी हैं। इसके लिए सभी विभागों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न की परफॉर्मेंस इंडीकेटर (केपीआई) की निरंतर निगरानी की जाती है।