फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सफाई ही डेंगू से बचाव की दवाई

Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू से बचाव के प्रति स्वयं जागरूक होकर लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में सभी सीएचसी में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि डेंगू से बचाव की प्रारंभिक दवा साफ-सफाई है। इसलिए हम सभी को अपने आसपास नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। यदि किसी को तेज बुखार, शरीर में दर्द व कमजोरी महसूस हो तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। यह डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। इलाज में लापरवाही कतई न करें। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार, गोविंद शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें