फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में जिला मंडल में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 में जिला मंडल स्तर पर पहले स्थान पर रहा, जबकि यूपी में 23वें स्थान पर रहा। इस सर्वेक्षण में जिले के दो लाख इक्कीस हजार तीन सौ चौंतीस लोगों ने अपना फीडबैक दिया। इसमें इस बार गोंडा 26वें, बहराइच 36वें, बलरामपुर 45वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का सर्वेक्षण जिले में कुछ दिन पूर्व हुआ था। ऑनलाइन सर्वेक्षण में गांव में ठोस व गीले कूड़े के सुरक्षित निपटान, एसबीएम के लागू होने से गांव में सामान्य साफ सफाई किस हद तक बेहतर हुई, इसके साथ ही क्या आप स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जानते हैं, इसका फीडबैक लोगों को देना था। इसके लिए एक मोबाइल से केवल एक सर्वेक्षण ही फार्म भरा जा सकता था।
इस सर्वेक्षण में जिले के दो लाख इक्कीस हजार तीन सौ चौंतीस लोगों ने प्रतिभाग करके अपना फीडबैक दिया था। इसमें श्रावस्ती उत्तर प्रदेश में 23वें स्थान पर रहा। जबकि मंडल में श्रावस्ती पहले स्थान पर रहा। मंडल का गोंडा सर्वेक्षण में 26वें स्थान पर रहा। यहां 179989 लोगों ने ही सर्वेक्षण में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बहराइच इस सर्वेक्षण में 36वें स्थान पर रहा। यहां मात्र 91418 लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। बलरामपुर 45वें स्थान पर रहा, यहां मात्र 64559 लोगों ने ही सर्वेक्षण में प्रतिभाग कर अपने विचार रखे।
सर्वेक्षण रिपोर्ट से बढ़ा उत्साह
ऑनलाइन कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट भारत सरकार ने प्रकाशित कर दी है। सिटीजन एप्स फीडबैक में जिले को मंडल में प्रथम व प्रदेश में 23वां स्थान मिलने पर सीडीओ अवनीश राय ने मिशन से जुड़े लोगों के साथ जिले वासियों को बधाई दी है। इस सर्वेक्षण में इलाहाबाद, मथुरा व अमेठी जैसे जिले श्रावस्ती से नीचे के पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें