सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज इकौना में प्रदर्शनी देखते मुख्य अतिथि व अन्य। - संवाद
कटरा। सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज इकौना में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान क्राॅफ्ट प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विषयों पर जब बच्चे कार्य करते हैं और बेहतर माॅडल तैयार करते हैं तब उनमें नवाचार और आविष्कार की क्षमता विकसित होती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ज्वालामुखी से सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, बालिका शिक्षा व सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर माॅडल प्रस्तुत किया। साथ ही देश भक्ति, लोकगीत आदि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय, सरस्वती महाविद्यालय रिसिया के प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी, सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. एसके गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय प पंकज देव मिश्रा आदि मौजूद रहे।