फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों ने डीएम को सुनाया गिनती व पहाड़ा

Thu, 14 Dec 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय खजुहा का डीएम ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर छात्र बिना ड्रेस के बरामदे में बैठे मिले। छात्रों की संख्या पंजीकरण से बहुत कम थी। स्कूल में मौजूद छात्रों से डीएम ने गिनती व पहाड़ा सुना। डीएम ने बच्चों के स्कूल ड्रेस में आने को सुनिश्चित किए जाने को कहा।
विज्ञापन

नामांकन के सापेक्ष कम छात्रों की उपस्थिति पाए जाने पर डीएम कृतिका शर्मा ने प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताते हुए छात्रों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम एक बार अभिभावकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। ताकि बच्चे स्कूल आ सकें। वहीं ठंड होने के बावजूद स्कूल में बिना ड्रेस के बच्चों को देख डीएम ने तत्काल ऐसे छात्रों की सूची बनाने को कहा। जिनके अभिभावकों के खाते में ड्रेस का पैसा पहुंच गया है लेकिन अभी तक उन्होंने बच्चों के लिए ड्रेस नहीं खरीदा है।
उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे अभिभावकों से बात कर जल्द से जल्द ड्रेस बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। वहीं, जब उन्होंने स्कूल के छात्रों से गिनती व पहाड़ा सुनाने को कहा तो अधिकांश बच्चों ने सुनाया। इससे खुश होकर डीएम ने छात्रों को चॉकलेट दिया। वहीं, कक्षा एक का छात्र शुभम ने सभी बच्चों को पहाड़ा भी रटवाया। इस मौके पर डीएम ने स्कूल में बनने वाले मध्यान्ह भोजन, किचन, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां सफाई सहित अन्य मामलों में सुधार की आवश्यकता पाई गई। जिसे तत्काल ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें