फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल पहुंच रहे नाैनिहाल

Fri, 27 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
रास्ता विहीन मनसुखा गांव संविलयन विद्यालय।- 
विज्ञापन
गिलौला। ग्राम पंचायत मनसुखा में विकास कार्यों की अनदेखी से संविलयन विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन सका है। बच्चे कच्ची पगडंडी से होकर स्कूल पहुंचते हैं। रास्ते के किनारे गहरा तालाब होने से बारिश में कीचड़ और फिसलन के बीच हादसे का खतरा बना रहता है। अभिभावक बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते हैं। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण कई बार रास्ते के निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन बजट का अभाव बताकर जिम्मेदार पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मनसुखा निवासी अदालत प्रसाद, लोकेश, मनीष और कुन्नू ने बताया कि विद्यालय तक रास्ता बनवाने के लिए कई बार तहसील दिवस में शिकायत की गई। बच्चों की सुरक्षा और हादसे की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों से इंटरलॉकिंग या खड़ंजा मार्ग बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबिखा गांव के जूनियर स्कूल को भी इसी विद्यालय में मर्ज कर दिया गया है। वहां के बच्चे भी पढ़ने आते हैं। रास्ता न होने से बारिश और सर्दियों में कोहरे के दौरान बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है। पगडंडी पर कीचड़ और तालाब के किनारे से गुजरने के कारण अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता रहती है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल शुक्ला ने बताया कि विद्यालय मार्ग के निर्माण में बड़े बजट की आवश्यकता है, जो पंचायत के पास उपलब्ध नहीं है। मार्ग निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच टीम को गांव भेजकर जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद बजट उपलब्ध करवाकर मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा।

बीरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें