फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों ने सीखे सुरक्षा के तरीके

Sun, 04 Oct 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मोतीपुर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को थाना मोतीपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक विजय वर्मा के निर्देशन में शिक्षक प्रकाश सिंह के साथ पहुंचे बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। एसएचओ ब्रह्मा गोंड ने बच्चों के सवालों के जवाब देते हुए आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीके बताए और 1090 महिला हेल्पलाइन तथा 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें