फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विधानसभा का भ्रमण कर बच्चों ने जानी संचालन की प्रक्रिया

Wed, 18 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 विधानसभा अध्यक्ष के साथ मौजूद बच्चे।- स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय बाल सप्ताह-2026 के अवसर पर विद्यार्थियों ने दो दिवसीय विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा में कामकाज व अन्य मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से विद्यार्थियों ने सवाल पूछे। सांविधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए विज्ञान फाउंडेशन की ओर से 16 व 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रावस्ती, लखनऊ व चित्रकूट के चयनित 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


दो दिनों तक चले इस भ्रमण के दौरान बच्चों को विधानसभा परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन कराया गया तथा उन्हें प्रदेश की विधायी व्यवस्था और संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से बच्चों ने मुलाकात की। भ्रमण में बच्चों को विधानसभा के इतिहास, पूर्व में आयोजित सत्रों की महत्वपूर्ण तस्वीरों, संसदीय परंपराओं और लोकतंत्र के विकास से संबंधित जानकारियां दी गईं।

इसके बाद बच्चों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों का भ्रमण किया और जाना कि जनप्रतिनिधि किस प्रकार अपने कार्यालयों के माध्यम से जनता से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर कार्य करते हैं। बच्चों को सदन के भीतर ले जाकर वहां की बैठक व्यवस्था, अध्यक्ष का आसन, सदस्यों के बैठने के स्थान तथा सदन की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य हर्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदराहा के बच्चों ने श्रावस्ती की पहचान के रूप में गौतम बुद्ध का एक हस्त निर्मित चित्र भेंट किया। बच्चों ने विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि हमारे नेता सदन में गांव से जुड़े लोगों की समस्याएं कैसे उठाते हैं, इस पर उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, आधे घंटे की चर्चा व अन्य संसदीय प्रक्रियाओं के माध्यम से विधान सभा में उठाते हैं।
विद्यार्थी पिंकू सोनी ने बताया कि पहली बार इतना बड़ा भवन देखा है। डिजिटल गैलरी और फोटो गैलरी देखकर विधान सभा का इतिहास समझने में मदद मिली। इस मौके पर अरुण शर्मा, अमर सिंह, संजय सिंह, अंकित वर्मा, धर्मेंद्र पासवान व महेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें