फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 26 दिन बाद मां बनी महिला ने फेंका नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बलरामपुर जिले के थाना हरैया अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती का निकाह बीते माह 24 जून को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। युवती ने शादी के 26वें दिन सोमवार को घर पर ही एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर पति नवजात शिशु सहित महिला को इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा ला रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान दंपति ने नवजात को रास्ते में झाड़ी में फेंक दिया। आसपास मौजूद लोग नवजात को उठाकर दंपति के पीछे पीछे सीएचसी भिनगा पहुंचे, जहां जानकारी सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ को दी गई। मौके पर पहुंचे अधीक्षक ने इसकी सूचना भिनगा पुलिस को दी। साथ ही सीएचसी के पास लगे बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर दंपति सहित नवजात को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें