फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। मोहनीपुर निवासी एक मासूम शनिवार अपने भाई के साथ खेलने गया था। खेलते समय अचानक वह घर के पीछे स्थित मछली पालने के लिए खोदे गए तालाब के किनारे पहुंच गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी इकौना पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनीपुर निवासी विजय उर्फ गुलाब सिंह ने अपने घर के पीछे मछली पालने के लिए तालाब बनवा रखा है। शनिवार को विजय का चार वर्षीय पुत्र सोनू अपने भाई के साथ खेलने गया था। खेलते खेलते अचानक सोनू घर के पीछे स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।
काफी देर तक सोनू के न लौटने पर परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में परिवारीजनों ने तालाब में मासूम की तलाश कराई तो सोनू का शव मिला। परिवारीजनों ने घटना की सूचना इकौना पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें