फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को विषैले जंतु ने काटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा गांव निवासी एक बालक मंगलवार शाम खेत में धान एकत्र करने गया था। जहां उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इस पर परिवारीजन उसे सीएचसी मल्हीपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा गांव निवासी प्रेम चंद्र गुप्ता (10) पुत्र कोके गुप्ता मंगलवार शाम खेत गया था।
विज्ञापन

जहां वह अपने खेत में धान की गिरी फसल को एकत्र कर रहा था। इसी बीच उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इस दौरान प्रेम चंद को लगा कि उसकी उंगली में कोई काटा लगा है। उसने देखा तो उंगली से खून निकल रहा था। इस पर उसने घर आकर परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी।
परिवारीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को गांव लाकर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें