फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने कोरोना को दी मात, लौटा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चाचा के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए चार वर्ष के मासूम को लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती किया गया था। जहां से वह स्वस्थ होकर शुक्रवार को वह बाहर निकला। इस दौरान चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ ने मासूम को फूल व उपहार देकर उसका उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद उसे परिवारीजनों के साथ घर भेजा गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा निवासी एक युवक परदेश से वापस लौटा था। जिसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। जहां से वह अपने घर चला गया था। इस दौरान उसका चार वर्षीय भतीजा उसके संपर्क में आया था। घर पहुंचने के दूसरे दिन आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।
इसके बाद युवक सहित उसके चार वर्ष के भतीजे को एल 1 हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को मासूम लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा से डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद डाक्टरों ने बच्चे का उत्साहवर्धन करते हुए उसे फूल व खिलौने भेंट किए। साथ ही उसे साइकिल देकर वापस घर भेजा गया। इलाज के बाद बच्चे की घर वापसी पर परिवारीजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोरोना को मात देकर वापस घर पहुंचे मासूम को देख परिवारीजनों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें