श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार देर शाम को यातायात पुलिस की ओर से ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से उनके सांस की जांच की गई। सीओ यातायात आलोक कुमार सिंह ने बताया कि खुले में शराब पीना व नशे की हालत में वाहन चलाना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है। अधिकतर वाहन दुर्घटनाएं नशे की हालत में वाहन चलाने से ही होती हैं। ऐसे में लोगों को नशे की हालत में वाहन चलाने से बचना चाहिए।