फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एसिड की अवैध बिक्री पर चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 04 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गिलौला क्षेत्र में एसिड की दुकान की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस ऑपरेशन शील्ड चला रही है। मंगलवार को सोनवा, गिलौला, इकौना व महिला थाने की शक्ति टीमों ने एसिड को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। नोडल अधिकारी एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि अभियान के तहत टीमों ने इलेक्ट्रानिक दुकानों, मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर सहित एसिड बिक्री के सभी संभावित स्थलों की जांच की। जांच के दौरान टीम ने दुकानों के क्रय व विक्रय रजिस्टर भी देखे। जांच में कहीं भी एसिड की अवैध बिक्री होती नहीं मिली। एएसपी ने बताया कि एसिड खतरनाक रसायन है और महिला संबंधी अपराधों में प्रयोग किया जा सकता है। महिला सुरक्षा को लेकर सभी विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें