फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह गंभीर है। एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मिलकर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान मौजूूद लोगों को आवश्यक टिप्स दिए। इसके साथ ही बैंक के आसपास जमावड़ा लगाने वालों को जेल भेजने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एएसपी बीसी दूबे के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव व भिनगा कोतवाली पुलिस ने भिनगा नगर सहित आसपास क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची।
वहीं क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस व इकौना व गिलौला पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से वहां आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भिनगा, इकौना, सोनवा, गिलौला, सिरसिया व मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाली विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा उपकरणों की जांच की, साथ ही यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें