फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिस्थितियों को बदलना ही समझदारी : डॉ. वांगकोड

Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। सिरसिया क्षेत्र के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में आठ दिवसीय ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन सोमवार को 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल के निर्देशन में कैडेटों ने तपोस्थली श्रावस्ती व विभूतिनाथ मंदिर का भ्रमण किया।
विज्ञापन


ट्रैकिंग के दौरान सूबेदार सुबिक गुरुंग के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निदेशालय के कैडेट्स ने बुद्ध की तपोस्थली का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली। महामांकोल छाय धम्मा डिवोटेड लैंड वर्ल्ड पीसफुल सेंटर श्रावस्ती में कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के ध्यान कराकर उसके लाभ बताए गए।

डॉ. वांगकोड सिंधीपाल ने कहा कि हमें हमारा जीवन तब कठिन लगने लगता है, जब हम स्वयं को बदलने के बजाय परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करते हैं। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों का दास बनने के बजाय उस पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करे।
विज्ञापन


सूबेदार सुबिक ने कैडेट्स को प्राचीन ध्वंसावशेष दिखाकर उनके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सूबेदार बलवीर सिंह व लेफ्टिनेंट उदयभान पांडेय आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में हवलदार सुमन व हवलदार धन कुमार के नेतृत्व में गुजरात निदेशालय के कैडेट्स ने सिरसिया क्षेत्र के पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर व आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कैडेट्स को मंदिर के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें