फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ व एडीएम ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेेट के साथ की बैठक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर आरओ, एआरओं के साथ बैठक करते सीडीओ व एडीएम - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से शुक्रवार को त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को सीडीओ व एडीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ तथा एआरओ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उनके द्वारा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने मतदान से जुड़े जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ व एआरओ से चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। वह उन दायित्वों का बेहतर ढंग से पालन कर चुनाव को व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराएं। त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश पुस्तिका उपलब्ध कराते हुए भली भांति अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सीडीओ ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ के साथ गांव के सचिव, प्रधानाध्यापक का भी मोबाइल नंबर ले लें। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके। एडीएम योगानंद पांडेय ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्रों के मतदान बूथों का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टी के आने जाने का रास्ता, बूथ बनाए गए विद्यालय में बिजली, पानी, खिड़की, दरवाजे, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं देख लें। यदि कोई कमी है तो तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे कमियों को तत्काल दुरुस्त कराया जा सके। इस मौके पर सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नरेंद्र कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें