फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : पहले दिन 11 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय ​​भिनगा में परिक्षा​र्थियों की जांच करते ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षाओं का मंगलवार से आगाज हुआ। पहले दिन हाईस्कूल की परीक्षा हुई। गणित विषय की परीक्षा जिले में दो केंद्रों पर हुई। इसमें 513 परीक्षार्थी शामिल हुई। वहीं, 11 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 760 परीक्षार्थियों के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को पहले दिन हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भिनगा केंद्र पर 319 में से 312 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से लव विद्या पीठ पटना खरगौरा पर 205 में से 201 बच्चों ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।

आज से 41 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 23456 परीक्षार्थियों के लिए 41 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर से लैस किया गया है। साथ ही परीक्षा कक्षों की निगरानी के लिए विद्यालय स्तर पर तथा सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिलास्तर पर आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले को पांच सेक्टरों में विभाजित कर पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही सभी एसडीएम को संबंधित क्षेत्रों का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

केंद्रीय विद्यालय भिनगा में परिक्षार्थियों की जांच करते शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें