फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का जाति प्रमाण पत्र अवैध घोषित

Sun, 16 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना से भाजपा ने रेनू गुप्ता को अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी बनाया था। यह सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वहीं 13 अप्रैल को तहसीलदार ने रेनू गुप्ता के पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र को अवैध घोषित कर दिया। इसी के बाद जिले में नया राजनीतिक मोड़ आ गया है। नगर पंचायत इकौना अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने अध्यक्ष पद की सूची जारी की तो इकौना में रेनू गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन जब सूची आई तो उसी समय रेनू गुप्ता के पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र को तहसीलदार ने अवैध कर दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने यह आदेश 13 अप्रैल 2023 की तिथि में ही जारी कर दिया था। ऐसे में जाति प्रमाण पत्र अवैध होने के साथ ही पार्टी में हड़कंप मच गया है। अब पार्टी को अन्य प्रत्याशी के नाम पर विचार करना पड़ सकता हैै। वहीं भिनगा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने राकेश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।

कई दिनों से चल रही थी उठापटक
भाजपा की ओर से नगर पंचायत इकौना में प्रत्याशी बनाई गईं रेनू गुप्ता के पति जितेंद्र गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह लगातार तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका जाति प्रमाण पत्र काफी दिन पहले ही जिला व मंडलीय स्कूटनिंग कमेटी ने निरस्त कर दिया था। इन्हें पिछड़ा वर्ग का न मानते हुए सामान्य वर्ग में रखा गया था। लेकिन रेनू गुप्ता का एक ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र था।
विज्ञापन

इसी के आधार पर रेनु गुप्ता ने आयोग द्वारा दिए गए निर्देश पर एक शपथ पत्र फॉर्मेट जो नामांकन पत्र के साथ संलग्न था, उस पर तहसीलदार से प्रमाणित करा लिया था। इसके बाद उन्हीं के वर्ग के लोगों ने इकौना तहसील में प्रदर्शन कर उनके ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र को सत्यापित करने की मांग की थी।
इसी के बाद तहसीलदार ने 13 अप्रैल को नया आदेश जारी करते हुए रेनू गुप्ता के जाति प्रमाण पत्र को अवैध करार दे दिया। वहीं इस उठापटक के बीच रेनू गुप्ता का कहना है कि पार्टी के ही कुछ नेता उनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कराने के लिए लगे हुए थे, जबकि उनका जाति प्रमाण पत्र सही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें