फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्यकर्मी नकदी व आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नई बाजार भिनगा में एक सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी से दिनदहाड़े नकदी व आभूषण की लूट हुई। बृहस्पतिवार दोपहर को मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी सरोजनी पाठक दवा खरीदने नई बाजार गई थीं। नई बाजार की एक गली में उन्हें दो युवक मिले। युवकों ने दवा के संबंध में जानकारी लेने का बहाना बनाया। सरोजनी पाठक उनके झांसे में आकर दवा बताने लगीं। सन्नाटा देखकर दोनों युवक उनके सोने के दो कंगन, दो अंगूठी और 8000 रुपये नकद छीनकर भाग गए। सरोजनी के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राज प्रकाश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें