फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ केस

Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला / जमुनहा (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की मां राजपता की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं मल्हीपुर क्षेत्र में रविवार को विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के कुमोलिया बाजार निवासी सुरेश कुमार उर्फ दुखीलाल प्रजापति ने अपनी पुत्री सुनीता (21) का विवाह तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ मन्ना से किया था। शनिवार को सुनीता का शव कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला था। मृतका की मां राजपता ने तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज के लिए सुनीता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर सास चित्ररेखा उर्फ चौधराइन, पति संतोष कुमार, जेठ मनोज कुमार व ननद चांदनी के विरुद्ध गिलौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं सीओ इकौना को विवेचना अधिकारी नामित किया गया है।
इसी तरह से मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा रघुनाथपुर में रविवार को विवाहिता प्रियंका (20) का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला था। इसमें मृतका के पिता भिनगा क्षेत्र के ग्राम लालपुर महरी निवासी जगतराम की तहरीर पर मृतका के पति अर्जुन, ससुर जगदीश, जेठ महेश और मनोज की पत्नी के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मल्हीपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें