फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बंद हो मार्ग की पटरियों की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में लोक निर्माण विभाग की ओर से अधिकृत ठेकेदार मार्ग चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से पटरियां खोदवा रहा है। इससे बीएसएनएल की ब्रॉड बैंड सेवा के लिए डाला गया केबिल जगह जगह कट गया है। इसके चलते चार मार्च से ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप है। इसके लिए कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार मानते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी बीएसएनएल भिनगा ने कहा है कि नगर में पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसमें रात को जेसीबी लगा कर पटरियां खोदी गई। जिससे नगर में बीएसएनएल का केबिल अस्सी प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कलेक्ट्रेट, भिनगा तहसील, ईदगाह चौराहा, विकास भवन, विभिन्न बैंक, ट्रेजरी आफिस, परिवहन कार्यालय, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, डीएम व एसपी आवास सहित न्यायालय आदि की फोन सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित हो गई हैं।
पटरी की खोदाई से पूर्व इसकी सूचना न तो विभाग की ओर से दी गई और न ही ठेकेदार द्वारा। बीआरएस के कारण स्टाफ की संख्या भी शून्य हो गई है। ऐसे में ठेकेदार को रात में कार्य कराने से रोका जाए। जिससे समस्या की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही साथ नगरीय क्षेत्र में जेसीबी का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाए। अन्यथा केबल को क्षतिग्रस्त होने से रोकना असंभव होगा।
विज्ञापन

बहराइच में पूर्व से ही जिला प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगाई जा चुकी है। वहीं कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी ने उप मंडल अभियंता बीएसएनएल, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, नोडल अधिकारी कंप्यूटर न्यायालय को भी पत्र लिख कर स्थिति से अवगत कराया है। इसके साथ ही अधिकारियों से व्यवस्था बहाल कराने में अपने स्तर से सहयोग की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें