फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्रों को दी कॅरिअर संबंधी जानकारी

Sat, 18 Oct 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कॉलेज में छात्रा को प्रमाणपत्र वितरित करते अ​धिकारी व प्रधानाचार्य।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में 10 दिवसीय यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के नौवें दिन शुक्रवार को कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार नौकरी व व्यवसाय करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


स्वदेशी मेले में स्थानीय उद्यमियों को जहां एक ओर बाजार मिल रहा है, वहीं हर आयुवर्ग के लोगों को जागरूक करने के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। शुक्रवार को मेले में छात्रों को जागरूक करने के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी ने कहा कि नौकरी हो या व्यवसाय, अपनी रुचि के अनुसार ही चयन करना चाहिए। मनपसंद भोजन देखकर भूख की तीव्रता बढ़ जाती है, उसी तरह मनचाही नौकरी मिलने से उसमें कार्य करने की रुचि होती है।
विज्ञापन


आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दौर तकनीकी शिक्षा का दौर है। इसलिए सभी को किसी न किसी क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का ज्ञान होना आवश्यक है। आईटीआई में प्रवेश लेकर छात्र पलंबरिंग से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन तक की मरम्मत करने की पढ़ाई कर सकते हैं।

कौशल विकास मिशन के समन्वयक संदीप सिंह ने छात्रों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लोगों ने मेले में लगे स्टॉलों से जमकर खरीदारी की। बृहस्पतिवार शाम स्थानीय गायक कलाकारों ने फिल्मी गीतों से धूम मचाई थी।

जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक कलाकार शमीम अहमद ने सरकार की योजनाओं पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पीडी अश्वनी कुमार व डीपीआरओ नंदलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

जगतजीत इंटर कॉलेज में छात्रा को प्रमाणपत्र वितरित करते अधिकारी व प्रधानाचार्य।- स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें