फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्राओं को दी कॅरिअर की जानकारी

Thu, 14 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 केजीबीवी सिरसिया में आयोजित करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम मौजूद छात्राएं।- स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए अर्हता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डाली द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं को विभाग की ओर से पुस्तकालय, इंटरनेट आदि की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। खेल हो या पर्वतारोहण, नौकरी हो या फिर व्यापार हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए अवसर भरपूर हैं। किंतु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही यह सभी मुकाम हासिल हो सकते हैं। इस दाैरान काउंसलिंग प्रभारी सचिन चौधरी, शशि किरन सिंह, ज्योति मौर्य, कर्मवीर राणा, अर्चना सिंह, सेफाली शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें