फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजड़े में नहीं कैद हुआ नरभक्षी तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर के आसपास घूम रहा नरभक्षी तेंदुआ एक माह बाद भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित सोहेलवा जंगल से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। वहीं वन विभाग ने भी तेंदुए द्वारा क्षेत्र बदल दिए जाने के बाद दो पिंजड़ा विभूतिनाथ मंदिर परिसर के आसपास से हटा लिया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर के पास विगत माह भंडारे में शामिल होने आई किशोरी को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। इसके साथ ही तेंदुआ ने पूर्वी सोहेलवा जंगल से सटे गांव में दो महिलाओं सहित कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया। उसी समय तेंदुए को पकड़ने के लिए मंदिर के पास में ही एक पिंजड़ा वन विभाग द्वारा रखवाया गया था।
तेंदुआ के पकड़ में न आने पर बाद में वन विभाग द्वारा दो और पिंजड़ा भी रखवाया गया था। इसके बाद तेंदुआ ने अपना क्षेत्र बदल दिया। वह पश्चिमी सोहेलवा के जंगल की ओर चला गया। कई दिनों तक तेंदुआ की चहलकदमी न मिलने के बाद थक हारकर वन विभाग द्वारा विभूतिनाथ मंदिर परिसर के आसपास से दो पिंजड़ा हटवा लिया गया। जबकि एक पिंजड़ा अभी भी मंदिर के समीप रखा है।
विज्ञापन

ऐसे में मंदिर पर कजरी तीज पर लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं सहित जंगल से सटे गांव के लोगों में तेंदुआ को लेकर दहशत बरकरार है। इस बारे में डीएफओ बलरामपुर रजनीश मित्तल बताते हैं कि तेंदुआ आदमखोर है। जिसे पकड़वाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जब तक तेंदुआ पकड़ में न आए लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें