फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना होगा। इसके लिए शासन ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण व इसके त्वरित इलाज के लिए जिले में एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जल निगम, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायतीराज विभाग, क्षय रोग विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत, समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग सहित सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला कार्यक्रम प्रबंध इकाई व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।
जिनके द्वारा अपने विभाग के माध्यम से संपादित की जाने वाली गतिविधियों की कार्य योजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता, साफ सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जाएगी। वैश्विक बीमारी कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग अपनाने के साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करना होगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एंटी लार्वा व फागिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव के लिए घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसीएमओ सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों की ओर से ब्लॉक स्तर पर एएनएम व आशा का संवेदीकरण किया जाएगा। वहीं ब्लॉक स्तर पर बीडीओ की ओर से ग्राम प्रधानों व खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों से नामित अध्यापकों का संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण के लिए सवेंदीकरण किया जाएगा। जिससे जन जन को जागरूक कर उन्हें संचारी रोगों से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें