फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों को आधार से जोड़ने का अभियान शुरू

विज्ञापन
महामाया राजकीय महाविद्यालय में फार्म छह बी के के साथ छात्रा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के नाम को उनके आधार नंबर से जोड़ने के अभियान की शुरूआत सोमवार से हुई। इसका शुभारंभ शिवालिक महाविद्यालय पटना खरगौरा में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने किया। इस मौके पर उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से मतदाता सूची में अपना आधार नंबर सम्मिलित कराने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने साफ किया कि मतदाताओं द्वारा अपना आधार नंबर उपलब्ध कराना पूर्णत: स्वैच्छिक है। आधार नंबर उपलब्ध न कराने पर भी मतदाता सूची से उनका नाम नही कटेगा। किसी भी स्थिति में मतदाताओं के आधार नंबर को सार्वजनिक नही किया जाएगा। यदि मतदाताओं के पास उनका आधार कार्ड नही है तो वह मनरेगा जाब कार्ड, बैंक व डाकघर द्वारा जारी पासबुक, श्रम मंत्रालय की स्कीम के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, चालान अनुज्ञप्ति, पैन कार्ड, आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, केन्द्रीय, राज्य सरकार, पीएमयू व पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी पहचान पत्र, संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों, विधान परिषद सदस्यों को जारी शासकीय पहचान-पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट पहचान पत्र देकर वोटर लिस्ट में दर्ज विवरण को अपडेट करा सकता है।
मतदाताओं को अपना आधार नंबर विवरण फार्म छह के माध्यम से उपलब्ध कराना होगा।
उन्होंने बताया कि आधार नंबर को आनलाइन स्तर पर भी लिंकअप कराया जा सकता है। इसके लिए यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित किया जा सकता है। अभियान के दौरान आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए 07 तथा 21 अगस्त रविवार को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान के तहत सभी बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से आधार नंबर एकत्रित करने के पश्चात फार्म 6 बी में भरकर इसे वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर पर जमा करेंगे। इस दौरान एसडीएम भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, आशुतोष, तहसीलदार रामप्यारे समेत अन्य अधिकारी व महाविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें