फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में 24 घंटे चालू रहे कैमरा : एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत बृहस्पतिवार को महिला छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। एसपी कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने की। बैठक में मौजूद छात्रावास संचालकों को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि छात्रावास के प्रवेश द्वार, कॉमन एरिया और बाहरी दीवारों पर कैमरे स्थापित हों और उनकी 24 घंटे रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करें। साथ ही आवागमन रजिस्टर में छात्राओं, कर्मचारियों के आने-जाने का पूरा ब्यौरा दर्ज करें।प्रशिक्षित सुरक्षा गार्डों की ही तैनाती करें और रात में विशेष ध्यान रखें। छात्रावास परिसर में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व पुलिस अधिकारियों के नंबर अंकित करवाएं। छात्रावास में प्रकाश के माकूल प्रबंध करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें