फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इकौना तहसील में छुट्टा सांड़ बने मुसीबत, अधिवक्ता परेशान

विज्ञापन
इकौना कस्बे में घूमता सांड़। - फोटो : इकौना कस्बे में घूमता सांड़।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। सार्वजनिक स्थलों व हाईवे पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। इसके बावजूद इकौना तहसील परिसर में सांड़ों का जमावड़ा रहता है। इससे अधिवक्ताओं में भारी रोष है। अधिवक्ता रामकुमार यादव ने बताया कि तहसील परिसर में घूमने वाले छुट्टा गोवंश अधिवक्ताओं के वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वादकारी भी इनका शिकार बन रहे हैं। अधिवक्ता सुधीर शुक्ला ने बताया कि छुट्टा गोवंशों को आश्रय देने के लिए गोशालाओं पर लाखों रुपये प्रति माह खर्च हो रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जिम्मेदारों की लापरवाही से तहसील परिसर छुट्टा गोवंशों का अड्डा बन गया है। अधिवक्ता भरत लाल मिश्रा ने बताया की तहसील परिसर में घूमते गोवंश अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को चोटिल भी कर रहे हैं। अधिवक्ता बुद्धिसागर कनौजिया व हशमत हुसैन ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही से कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें