फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खाद की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम में करें फोन

Thu, 19 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रबी सीजन में किसानों को खाद संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके बावजूद किसी किसान को समस्या होने पर वह मोबाइल नंबर 7839882253 पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिकायत दर्ज करा सकता है। समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक और वितरण रजिस्टर प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले में 1,78,370 क्विंटल यूरिया, 36,920 क्विंटल डीएपी, 16,420 क्विंटल एनपीके और 41,210 क्विंटल एसएसपी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें